E-20 मुद्दे पर पीएम आवास के लिए निकले अरविंद केजरीवाल
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (04 August 2026): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को E-20 पेट्रोल नीति के विरोध में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मार्च का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर E-20 नीति के खिलाफ लोगों की आपत्तियां और हस्ताक्षरित याचिका सौंपना बताया गया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि E-20 पेट्रोल नीति देश के लोगों पर जबरन थोपी जा रही है और इससे आम उपभोक्ताओं तथा वाहन मालिकों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
मार्च के दौरान अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “E-20 जबरन थोपा जा रहा है” और “अमेरिका का कूड़ा हमें दिया जा रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विदेशी हितों को बढ़ावा देने वाली नीतियां लागू कर रही है, जबकि देश के नागरिकों की चिंताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ते इस मार्च को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।