New Delhi News (03 August 2026): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को वह 100 लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री आवास तक पैदल मार्च करेंगे और देशभर के करीब दो लाख लोगों के हस्ताक्षरों वाली ऑनलाइन याचिका प्रधानमंत्री को सौंपेंगे। केजरीवाल का आरोप है कि E20 पेट्रोल को जनता पर जबरन थोपा जा रहा है, जिससे वाहनों के माइलेज और प्रदर्शन पर असर पड़ रहा है।
प्रेस वार्ता में केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि E20 नीति अमेरिका के दबाव में लागू की जा रही है। उनका दावा है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत बड़े पैमाने पर एथेनॉल आयात की तैयारी की जा रही है और इसी कारण इस ईंधन को तेजी से लागू किया जा रहा है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहने वाली युवती के मामले पर भी केजरीवाल ने उसका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि युवती को परेशान किया जा रहा है और उस पर जबरन माफी मंगवाने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अदालत का विस्तृत आदेश देखने के बाद ही वह इस मामले पर विस्तार से टिप्पणी करेंगे।
दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना पर पूछे गए सवाल के जवाब में केजरीवाल ने पंजाब सरकार की महिला सहायता योजना का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब में यदि किसी परिवार में चार पात्र महिलाएं हैं तो सभी को योजना का लाभ दिया जाता है। उनके अनुसार, महिलाओं से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं में किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं होना चाहिए और पात्र सभी महिलाओं को समान रूप से लाभ मिलना चाहिए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।