नई दिल्ली (11 फरवरी, 2025): दिल्ली के थाना कालकाजी इलाके में एक मामूली झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया, जिसमें चार युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना मद्रासी मंदिर के पास सुधार कैंप इलाके में हुई, जहां हमले में एक युवक के सीने और सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरे को हाथ पर गहरी चोट लगी।
घटना 9 फरवरी 2025 को शाम 4:10 बजे हुई, जब पुलिस को पीसीआर कॉल मिली कि चार लड़कों ने कॉलर और उसके दोस्त पर चाकू से हमला किया है। पीड़ित शिव (26) पुत्र कुप्पा और रोहित (26) पुत्र रमेश, दोनों सुधार कैंप के निवासी हैं। पुलिस जांच में पता चला कि यह हमला पुरानी रंजिश और झगड़े की वजह से हुआ।
हमलावरों की पहचान में एक बाल अपचारी और दिवेश, दीपू और राधे के रूप में हुई है। इनमें से बाल अपचारी पहले भी 2023 में एक हत्या के मामले में शामिल था। पुलिस ने 17.5 वर्षीय बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया है और उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
घटना के बाद घायल शिव और रोहित को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इसकी जानकारी DCP साउथ ईस्ट रवि कुमार सिंह के द्वारा दी गई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।