Rahul Gandhi Press Conference: सरकार पर जोरदार प्रहार | 10 प्वाइंट्स में जानें क्या बोले LoP?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (29 July 2026): सांसद में मानसून सत्र के दौरान पेपर लीक पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने वक्तव्य के दौरान “Idiot” जैसे शब्द का प्रयोग कर दिया। जिसे असंसदीय मानते हुए सत्ता पक्ष के सांसद एवं मंत्रियों ने विरोध जताए और उनसे माफी मांगने को कहा। लेकिन राहुल गांधी ने माफी नहीं मांगी इस पर बहस और तेज हो गई। ऐसे में लोकसभा अध्यक्ष ने सदन को स्थगित कर दिया। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि जो बातें मुझे संसद में नहीं बोलने दी गई उसे मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलूंगा। इसी कड़ी में दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कई बड़े आरोप लगाए। आइए जानते हैं 10 प्वाइंट में उन्होंने क्या आरोप लगाया।

1. लोकसभा में बोलने नहीं देने का आरोप:

एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के बाद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता होने के बावजूद उन्हें लोकसभा में अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाना उनका अधिकार है।

2. संसद परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस: सदन में बोलने का मौका नहीं मिलने के बाद राहुल गांधी ने संसद परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा और कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। इसलिए संसद से निकलकर सड़कर पर बात रखनी पड़ रही है।

3. छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आरोप: राहुल गांधी ने दावा किया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं और एक छात्र की आंख की रोशनी जाने का खतरा है।

4. लाठीचार्ज और महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप: कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि छात्रों को कील लगी लाठियों से पीटा गया और प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के साथ भी बल प्रयोग किया गया।

5. अमित शाह को ठहराया जिम्मेदार: राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में केवल दो संभावनाएं हैं या तो गृह मंत्री अमित शाह ने कार्रवाई का आदेश दिया, या उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी। उनके अनुसार दोनों ही स्थितियों में जवाबदेही तय होनी चाहिए।

6. गृह मंत्री को हटाने की मांग: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से अमित शाह को पद से हटाने की मांग करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र उच्चस्तरीय समिति से जांच कराई जानी चाहिए।

7. 25 जुलाई को पत्र लिखने का दावा: राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने 25 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस मामले की जानकारी दी थी। उनका दावा है कि गृह मंत्री को दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की पूरी जानकारी थी।

8. माफी मांगने से किया इनकार: राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उनसे कहा गया था कि यदि वे अमित शाह पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांग लें तो उन्हें सदन में बोलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगेंगे।

9. छात्रों को न्याय दिलाने का वादा: कांग्रेस नेता ने कहा कि विपक्ष छात्रों के साथ खड़ा है और यह सुनिश्चित करेगा कि जिन छात्रों पर बल प्रयोग हुआ उन्हें न्याय मिले तथा पैलेट गन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो।

10. चेहरे की पहचान तकनीक और डराने-धमकाने का आरोप: राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी छात्रों की पहचान के लिए फेसियल रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है और उन्हें दोबारा आवाज उठाने से रोकने के लिए डराने-धमकाने का माहौल बनाया जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।