Greater Noida News (28/07/2026): गौतमबुद्ध नगर के ग्राम कठेहरा से सोमवार को 16 शिवभक्तों का जत्था पवित्र गोमुख-गंगोत्री कांवड़ यात्रा के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। भगवान शिव और मां गंगा की आराधना के बीच शुरू हुई इस धार्मिक यात्रा में पूरे गांव का माहौल शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं की विदाई के दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
यात्रा प्रारंभ होने से पहले शिव मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सभी कांवड़ियों ने भगवा वेशभूषा में मंदिर की परिक्रमा कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे और उन्होंने कांवड़ियों की सुखद एवं सफल यात्रा की कामना की।
गोमुख-गंगोत्री कांवड़ यात्रा का नेतृत्व कैलाश भाटी (गुरु जी) कर रहे हैं। यात्रा में भाजपा दादरी देहात मंडल के उपाध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य मनीष भाटी सहित मनोज भाटी, पवन भाटी, प्रदीप बीडीसी, नरेंद्र भाटी, शोभित भाटी, दीपांशु भाटी, भोलू भाटी, सागर भाटी, बबलू भाटी, प्रदीप भाटी, सुनील भाटी, दीपांशु गुर्जर, सरवन ठेकेदार, मनोज हुण समेत अन्य शिवभक्त शामिल हैं।

आयोजन समिति के अनुसार श्रद्धालु 29 जुलाई से गोमुख-गंगोत्री से पैदल कांवड़ यात्रा प्रारंभ करेंगे। वहां से पवित्र गंगाजल लेकर सभी श्रद्धालु 11 अगस्त को ग्राम कठेहरा स्थित शिव मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया जाएगा।
कांवड़ियों की विदाई के दौरान ग्रामवासियों और आयोजन समिति ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया तथा मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। साथ ही श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की गई। आयोजन समिति का कहना है कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में सेवा, भाईचारे, अनुशासन और सद्भाव का संदेश भी देती है। उन्होंने भगवान शिव और मां गंगा से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सफल और मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।