Uber बुक कर ड्राइवर को लूटा, 24 घंटे में पुलिस मुठभेड़ में दो घायल लुटेरे को दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (28/07/2026): ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र में पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार, मोबाइल फोन, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस यमुना पुस्ता स्थित एएमआर के पीछे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार सवार बदमाशों ने उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

घायलों की पहचान रमन शर्मा (22 वर्ष) और अभिषेक सिंह (19 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में क्रमशः दिल्ली और गुरुग्राम में रह रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार (HR55AZ0360), लूटा हुआ मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो अन्य मोबाइल फोन, दो अवैध .315 बोर तमंचे, दो जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने Uber ऐप के जरिए दिल्ली से दनकौर जाने के लिए कैब बुक की थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर चालक को तमंचा दिखाकर उसकी कार और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस संबंध में 26 जुलाई 2026 को थाना ईकोटेक प्रथम में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और गोपनीय सूचना की मदद से महज 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।