छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आसपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (26/07/2026): आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) युवा मोर्चा ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील भगवाना ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट रविंद्र भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि संचालन विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट संजीव सिंह ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने 20 जुलाई की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए। नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को विभिन्न स्तरों पर उठाती रहेगी।
जिलाध्यक्ष सुनील भगवाना ने युवाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कथित ज्यादती लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है और ऐसे मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई आवश्यक है।
प्रदर्शन में डॉ. संजीव, राजकुमार भाटी, अनूप चौधरी, मनिंदर उर्फ सागर चौधरी, आशु जयंत, नरेंद्र सिंह एडवोकेट, राजकुमार एडवोकेट, शिवकुमार एडवोकेट, नितिन कीर, प्रदीप, बुद्ध घोष एडवोकेट, बलजीत, कीर्ति आजाद, अनिल गौतम, वीरपाल सहित आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।