युवाओं के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला बड़ा संदेश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (23 July 2026): देशभर में युवाओं और छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार इस मुद्दे पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि पेपर लीक से जुड़े सभी मामलों में दोषियों को जल्द और कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि संबंधित विभागों और अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि मामलों का त्वरित निस्तारण हो और छात्रों को समय पर न्याय मिल सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार फैसले ले रही है और फास्ट-ट्रैक कोर्ट की स्थापना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने दोहराया कि पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती हैं और ऐसी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता के साथ काम करेगी और जांच एजेंसियों के साथ-साथ संबंधित विभागों को भी तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल के दिनों में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर देश के कई हिस्सों में छात्र और युवा सड़कों पर उतरे हैं तथा सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विपक्ष भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रहा है। ऐसे माहौल में प्रधानमंत्री मोदी की यह घोषणा राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू होने से पेपर लीक के मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी, दोषियों को शीघ्र दंड मिलेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता तथा छात्रों का विश्वास मजबूत करने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस ट्वीट पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का प्रतिक्रिया सामने आया है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि “आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारी education system पर पूरा कब्ज़ा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया – और इसके ज़िम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।”

छात्रों की मांगें साफ़ हैं:
1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं।
2. छात्रों से माफ़ी मांगे।
3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस पहले ट्वीट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रतिज्ञा देते हुए सीजेपी ने कहा कि “धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा”। वहीं दूसरी तरफ अभिजीत दीपके ने भी अपने ट्विटर हैंडल से एक तंज कसते हुए ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इमेज लगाकर उसे पर लिखा है “My Name Is Nothing”। यह Nothing लिखा हुआ तंज उस वक्तव्य को कोट करते हैं जिसमें प्रधानमंत्री की ट्वीटी की शुरुआत होती है “Nothing Is Important Than….”। अब देखना होगा कि इस ट्वीट के बाद सरकार का अगला कदम क्या होता है और कॉकरोच जनता पार्टी की प्रदर्शन का अगला कदम क्या होता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।