जंतर मंतर के पास फिर भड़की हिंसा, पुलिस पर पथराव-बोतलें फेंकी; ACP विवेक भगत घायल
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (22 जुलाई 2026): जंतर मंतर के पास बुधवार रात एक बार फिर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई। टॉलस्टॉय मार्ग पर प्रदर्शनकारियों की आड़ में मौजूद उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से पथराव और बोतलें फेंकी, जिसमें कनॉट प्लेस के एसीपी विवेक भगत घायल हो गए। उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में तत्काल राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 8:30 बजे टॉलस्टॉय मार्ग पर हुई, जब भीड़ अचानक उग्र हो गई और पुलिस बल को निशाना बनाना शुरू कर दिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।
SMS के जरिए हिंसा भड़काने की साजिश की जांच
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं प्रभावित होने के बावजूद जंतर मंतर, टॉलस्टॉय मार्ग और जनपथ इलाके में बड़ी संख्या में SMS और नेटवर्क संदेशों का आदान-प्रदान दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं इन संदेशों के जरिए प्रदर्शनकारियों को हिंसक गतिविधियों के लिए निर्देश तो नहीं दिए जा रहे थे। इस संबंध में तकनीकी और साइबर जांच भी जारी है।
एक दिन पहले भी हुई थी हिंसा
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी जंतर मंतर और कनॉट प्लेस के आसपास हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं। उस दौरान भीड़ ने एक रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान को घेर लिया था। आरोप है कि जवान को नीचे गिराकर उसके साथ मारपीट की गई और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। बाद में अन्य सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर जवान को सुरक्षित बाहर निकाला।
जांच जारी
दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। हिंसा में शामिल लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।