गलगोटियास यूनिवर्सिटी में एनसीसी शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे ब्रिगेडियर अजीत सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (22/07/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटियास यूनिवर्सिटी में आयोजित 31 उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी एनसीसी के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-135 एवं प्री-टीएससी-2 (लॉन्च) के पांचवें दिन शिविर का निरीक्षण गाजियाबाद ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अजीत सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया, कैडेटों से संवाद किया और अनुशासन, नेतृत्व तथा राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

करीब 400 एनसीसी कैडेट और स्टाफ इस प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। कैम्प कमांडेंट कर्नल सुमित बाना के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक बनाना है।

शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत प्रातःकालीन शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) से हुई। इसके बाद कैडेटों को हथियारों की जानकारी, ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, सिमुलेटर फायरिंग और अन्य सैन्य गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही एसएसबी सुपर-30 और बेस्ट कैडेट चयन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। थल सैनिक शिविर (टीएससी) के लिए चयनित कैडेटों को विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के अलावा कैडेटों की प्रतिभा को निखारने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। समूह गीत, समूह नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित कर कैडेटों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और टीमवर्क को बढ़ावा दिया गया। पूरे दिन कैडेट सैन्य गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते नजर आए।

निरीक्षण के दौरान ब्रिगेडियर अजीत सिंह को एनसीसी कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों, पीआई स्टाफ और सिविल स्टाफ से मुलाकात कर शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल अनुशासन सिखाने वाला संगठन नहीं है, बल्कि यह युवाओं को उत्कृष्ट जीवनशैली, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करता है।

ब्रिगेडियर अजीत सिंह

ब्रिगेडियर अजीत सिंह ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में एकता और अनुशासन का विशेष महत्व है। उन्होंने युवाओं से नियमित व्यायाम, स्वस्थ दिनचर्या और ब्रह्ममुहूर्त में उठने जैसी अच्छी आदतें अपनाने का आह्वान किया। साथ ही समाज में सामुदायिक नेतृत्व, सहयोग और सेवा की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कैडेटों को सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उनके संबोधन के बाद कैडेटों ने एक जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनने तथा एनसीसी के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर गाजियाबाद ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अजीत सिंह के साथ कैम्प कमांडेंट कर्नल सुमित बाना, डिप्टी कैम्प कमांडेंट मेजर प्रतिमा नागर, सूबेदार मेजर अजीत सिंह, बीएचएम सतीश कुमार, गलगोटियास यूनिवर्सिटी की एएनओ लेफ्टिनेंट गर्गी त्यागी, विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और विद्यालयों के सहायक एनसीसी अधिकारी (एएनओ), केयरटेकर तथा 31 उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी एनसीसी, ग्रेटर नोएडा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।