PM आवास मार्च पर बवाल: राहुल गांधी हिरासत में | विपक्ष फिर आपस में लड़ा!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (21 जुलाई 2026): नई दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, पवन खेड़ा, दीपेंद्र हुड्डा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

मार्च के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों पर हुई कथित “बर्बरता” को लेकर जवाब मांगने पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार न तो इस मुद्दे पर जवाबदेही लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर चर्चा कराना चाहती है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग भी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबरें सामने आईं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई सांसदों को बलपूर्वक उठाया गया।

इस बीच, आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने उनसे बातचीत नहीं की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के एक घंटे के भीतर सरकार बातचीत के लिए तैयार हो गई। आतिशी ने इसे “जुगलबंदी” बताते हुए पूछा कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे युवाओं से सरकार कब संवाद करेगी।

वहीं, AAP सांसद संजय सिंह कांग्रेस पर सवाल उठाए गए। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों युवाओं के लिए सोनम वांगचुक पिछले 23 दिनों से आमरण अनशन पर हैं और 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी युवाओं पर कथित लाठीचार्ज हुआ। CJP ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले इस आंदोलन की आलोचना करती रही और अब युवाओं को जंतर-मंतर के बजाय अपने प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान कर रही है। संगठन ने पूछा कि कांग्रेस जंतर-मंतर के आंदोलन में शामिल होने की अपील क्यों नहीं करती।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।