PM को आतंकवादी पर बवाल, केजरीवाल पर Delhi BJP ने बोला तीखा हमला
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (21 जुलाई 2026): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कथित तौर पर “आतंकवादी” शब्द का इस्तेमाल किए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे असंसदीय, दुर्भाग्यपूर्ण और 140 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान का अपमान बताया।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और आतंकी नेटवर्क पर निर्णायक कार्रवाई के कारण आज पूरी दुनिया भारत को आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत आवाज के रूप में देखती है।
भाजपा अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन पर स्वयं आतंकी संगठनों और अलगाववादी तत्वों से कथित संबंधों के आरोप सार्वजनिक मंचों पर लगाए जा चुके हों, उन्हें देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बयान केजरीवाल की राजनीतिक हताशा, नैतिक पतन और दिल्ली की सत्ता खोने की बौखलाहट को दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को दस वर्ष तक शासन का अवसर दिया, लेकिन बदले में भ्रष्टाचार, कथित शराब घोटाला और अब प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा देखने को मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के मुद्दों पर जवाब न होने के कारण केजरीवाल इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।