दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर वाराणसी पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Varansi News (18 July 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को अपनी दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर वाराणसी पहुंचीं। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से वह सीधे मिर्जापुर रवाना हुईं, जहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और समाज के कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत धार्मिक यात्रा है और उन्होंने मां से सभी देशवासियों पर आशीर्वाद बनाए रखने तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रार्थना की।

मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वाराणसी लौटेंगी। शाम को वह नमो घाट से विशेष बजरे पर सवार होकर गंगा में नौका विहार करेंगी और काशी के ऐतिहासिक घाटों की भव्यता का दर्शन करेंगी। इसके बाद वह विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर आयोजित होने वाली मां गंगा की भव्य महाआरती में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करेंगी।

मुख्यमंत्री की यात्रा का दूसरा दिन भी धार्मिक कार्यक्रमों को समर्पित रहेगा। अपने जन्मदिन के अवसर पर वह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का विशेष जलाभिषेक करेंगी और दिल्ली सहित देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करेंगी। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और काशी आना हमेशा आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है।

मीडिया से बातचीत में रेखा गुप्ता ने कहा कि मोक्ष नगरी काशी का वातावरण हर बार उन्हें नई प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ और मां गंगा का आशीर्वाद लेकर वह दिल्ली लौटेंगी तथा राजधानी के विकास और जनता की सेवा के लिए नए संकल्प के साथ कार्य करेंगी। उनकी इस धार्मिक यात्रा को भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भी विशेष महत्व का बताया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।