एमसीडी में 27 जुलाई को होगा चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन का चुनाव

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (18 July 2016): दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में स्टैंडिंग कमिटी के गठन के बाद अब चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। निगम सचिव कार्यालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। डीएमसी एक्ट के अनुसार, स्टैंडिंग कमिटी के सदस्यों का चुनाव पूरा होने के बाद पहली बैठक में ही चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन का चुनाव कराया जाता है। इसी क्रम में 27 जुलाई को स्टैंडिंग कमिटी की पहली बैठक बुलाई गई है। दोनों पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई निर्धारित की गई है।

स्टैंडिंग कमिटी के शीर्ष पदों के लिए दावेदारों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। कई वरिष्ठ पार्षद और नेता पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। गौरतलब है कि 31 मार्च 2026 को स्टैंडिंग कमिटी के 18 सदस्यों में से नौ सदस्य सेवानिवृत्त हो गए थे, जिनमें छह जोनल कमिटी और तीन सदन से चुने गए सदस्य शामिल थे। इसके बाद 15 जुलाई को जोनल कमिटियों के गठन के साथ खाली पड़ी सभी नौ सीटों पर नए सदस्यों का चुनाव पूरा कर लिया गया।

नई स्टैंडिंग कमिटी में अब भाजपा की स्थिति पहले से अधिक मजबूत हो गई है। वर्तमान में 18 सदस्यीय कमिटी में भाजपा के 12 जबकि आम आदमी पार्टी के छह सदस्य हैं। इस बार भाजपा का एक सदस्य बढ़ने से चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के चुनाव में उसका पलड़ा भारी माना जा रहा है। डीएमसी एक्ट के तहत कमिटी के सदस्य आपस में मतदान कर दोनों पदों का चुनाव करेंगे।

हाल ही में हुए एमसीडी के वार्ड समिति और स्थायी समिति चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 में से 10 वार्ड समितियों के अध्यक्ष पद और स्थायी समिति की छह में से पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं आम आदमी पार्टी को दो वार्ड समितियों के अध्यक्ष पद और स्थायी समिति की एक सीट से संतोष करना पड़ा। ऐसे में 27 जुलाई को होने वाला स्टैंडिंग कमिटी का चुनाव एमसीडी की भविष्य की कार्यशैली और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।