“अंग्रेज भी ऐसा नहीं करते थे, अहंकार मत करो मोदी जी” — Arvind Kejriwal

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (18 जुलाई 2026): जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह सोनम वांगचुक को बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में “गलत तरीके” से उठाकर अस्पताल ले जाया गया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “आज सुबह-सुबह सोनम वांगचुक को बहुत गलत तरीके से उठा लिया गया। चारों तरफ पुलिस तैनात थी, चादर की आड़ में उन्हें ले जाया गया और उनके साथियों तथा छात्रों के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई।”

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी लंबे-लंबे उपवास किए थे, लेकिन “अंग्रेज भी ऐसा व्यवहार नहीं करते थे।” केजरीवाल ने सवाल उठाया कि क्या देश ने आज़ादी इसलिए हासिल की थी कि अपनी ही सरकार शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे लोगों के साथ ऐसा व्यवहार करे।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि आंदोलन कर रहे छात्र देश के भविष्य हैं और उनकी मांगें शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक पर रोक तथा पारदर्शी परीक्षा प्रणाली से जुड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन मांगों पर ध्यान देने के बजाय आंदोलन को कमजोर करने और प्रदर्शनकारियों को बदनाम करने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा, “मैं मोदी जी से प्रार्थना करता हूं कि इतना अहंकार मत कीजिए। इतिहास गवाह है कि जब किसी ने अत्यधिक अहंकार किया है, तो उसका अंत अच्छा नहीं हुआ।”

फिलहाल, सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने की कार्रवाई पर दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Keywords: (Arvind Kejriwal, Sonam Wangchuk, Jantar Mantar, Delhi Protest, Education Reform)


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।