20 दिन की भूख हड़ताल के बाद सोनम वांगचुक को पुलिस ने हिरासत में लिया? समर्थकों ने लगाए गंभीर आरोप
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (18 जुलाई 2026): दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाने की खबर सामने आई है। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके और अन्य समर्थकों ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
अभिजीत दिपके ने दावा किया कि सुबह करीब 7 बजे जब वह कुछ देर के लिए बाहर गए थे, उसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और सोनम वांगचुक को जबरन घसीटते हुए अपने साथ ले गई। उनका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने वांगचुक के साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें यह भी नहीं बताया कि उन्हें किस अस्पताल या स्थान पर ले जाया जा रहा है।
दिपके ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें रोककर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “ये पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि RSS के गुंडे हैं।”
वहीं, प्रदर्शन से जुड़े सौरव दास ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को उनके ठहरने के स्थान पर ही रोक दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से ले जाया गया और वहां मौजूद छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया।
हालांकि, इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में और चिकित्सा निर्देशों का अनुपालन करते हुए सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया जा रहा है ताकि उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सके। हालांकि अभी भी दिल्ली पुलिस की तरफ से एक विस्तृत आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है।
(यह समाचार प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। दिल्ली पुलिस का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
Keywords: (Sonam Wangchuk, Jantar Mantar Protest, Delhi Police, Hunger Strike, Breaking News)
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।