मानसून सत्र से पहले सरकार की रणनीति तैयार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बैठक
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (17 July 2026): 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए। बैठक में संसद के दौरान सरकार की विधायी प्राथमिकताओं और विपक्ष के संभावित हमलों का जवाब देने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
सरकार को उम्मीद है कि मानसून सत्र के दौरान विपक्ष नीट पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी, महंगाई और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। ऐसे में बैठक में इन मुद्दों पर सरकार का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने, सदन की कार्यवाही को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख विधेयकों को बिना बाधा पारित कराने के लिए रणनीतिक तैयारी की गई। साथ ही विभिन्न मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय और सदन में जवाब देने की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ।
मानसून सत्र से पहले राजनीतिक सहमति बनाने के प्रयासों के तहत केंद्र सरकार ने 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में सभी दलों से संसद की कार्यवाही शांतिपूर्ण और रचनात्मक ढंग से चलाने में सहयोग की अपील की जाएगी। माना जा रहा है कि आगामी सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयकों और राष्ट्रीय मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है, ऐसे में सरकार और विपक्ष दोनों ने अपनी-अपनी रणनीति तेज कर दी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।