सूरजपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (12/07/2026): ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथियों को कांबिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार थाना सूरजपुर पुलिस तिलपता गोल चक्कर पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार (रजिस्ट्रेशन नंबर DL1ZD3031) को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि कार सवार बदमाश नहीं रुके और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।
पुलिस ने कार का पीछा किया तो बदमाश वाहन छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर दोबारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए।
पुलिस ने मौके पर कांबिंग अभियान चलाकर दोनों घायल बदमाशों के अन्य दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के मीडिया सेल के अनुसार, मुठभेड़ और घटना के सफल अनावरण से संबंधित विस्तृत जानकारी रविवार दोपहर 1:00 बजे थाना सूरजपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान साझा की जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।