ग्रीन सिग्नल का इंतजार, नोएडा मेट्रो विस्तार की दो अहम योजनाएं अटकीं

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (12/07/2026): नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) NMRC की दो महत्वपूर्ण मेट्रो विस्तार परियोजनाओं की शुरुआत फिलहाल पर्यावरणीय स्वीकृति के अभाव में अटक गई है। ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी रेलवे स्टेशन तक प्रस्तावित मेट्रो विस्तार और बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक एक्वा लाइन लिंक परियोजना के लिए अभी तक जरूरी मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में निर्माण कार्य तय समय पर शुरू होने की संभावना कम होती दिखाई दे रही है।

एनएमआरसी की ओर से दोनों परियोजनाओं के लिए तकनीकी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा चुकी है। तकनीकी बिड खोली जा चुकी हैं और कुल नौ कंपनियों ने निर्माण कार्य के लिए रुचि दिखाई है। अब दस्तावेजों की जांच के बाद योग्य कंपनी का चयन किया जाएगा। हालांकि, अंतिम निर्माण कार्य पर्यावरण विभाग की अनुमति मिलने के बाद ही शुरू हो सकेगा।

प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश का कहना है कि मेट्रो परियोजनाएं केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन आती हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आवश्यक स्वीकृतियां जल्द मिलने की उम्मीद है और मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।

सर्वे के अनुसार ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक करीब 2.6 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर दो नए स्टेशन प्रस्तावित हैं, जहां 59 पेड़ प्रभावित होंगे। वहीं, बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक 12.56 किलोमीटर लंबे मेट्रो लिंक पर आठ स्टेशन बनाए जाने हैं। इस परियोजना के दायरे में लगभग 1500 पेड़ आ रहे हैं, इसलिए पेड़ों की कटाई या प्रतिरोपण से पहले पर्यावरणीय मंजूरी लेना अनिवार्य है।

फिलहाल संबंधित स्वीकृति प्रक्रिया पूरी नहीं होने से दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है। अब इन अहम मेट्रो विस्तार योजनाओं की रफ्तार पूरी तरह पर्यावरणीय मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगी, जिसके बाद ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी को नई गति मिलने की उम्मीद है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।