अलीगढ़ में 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला यमुना प्राधिकरण का बुलडोजर
टेन न्यूज नेटवर्क
Yamuna Authority News (11/07/2026): यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र स्थित ग्राम मरोरगढ़ी एवं आसपास के गांवों में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।
यमुना प्राधिकरण के अनुसार अभियान के दौरान हरित वाटिका मरोरगढ़ी सहित अन्य अवैध कॉलोनियों की लगभग 1.5 लाख वर्ग मीटर भूमि पर बुलडोजर चलाया गया। इस भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 450 करोड़ रुपये बताया गया है।
यह कार्रवाई यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व विशेष कार्याधिकारी (OSD) एवं आईएएस शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी अभिषेक शाही, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, प्राधिकरण के परियोजना विभाग के अधिकारी तथा अलीगढ़ पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद रही।

यमुना प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि यमुना सिटी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग, अतिक्रमण और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भूमि या प्लॉट की खरीदारी से पहले उसकी वैधता की पूरी जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।