IYC का केंद्र सरकार पर E20 नीति को लेकर प्रदर्शन, अक्षय लाकड़ा बोले- “Ethanol तो बहाना है, बेटे को फायदा पहुंचाना है”
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (10 जुलाई 2026): भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार की E20 इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति और कथित इथेनॉल घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। रायसीना रोड स्थित युवा कांग्रेस कार्यालय के बाहर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान अक्षय लाकड़ा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि, “देश की जनता जानती है, Ethanol तो बहाना है, नितिन गडकरी जी को सिर्फ अपने बेटे को फायदा पहुंचाना है।”
उन्होंने कहा कि सरकार ने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को बढ़ावा देते समय दावा किया था कि इससे ईंधन सस्ता होगा और उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन वर्तमान में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल भी लगभग उसी कीमत पर उपलब्ध है, जिस कीमत पर पहले सामान्य पेट्रोल मिलता था। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एथेनॉल मिश्रण से लागत कम हुई है, तो उसका लाभ उपभोक्ताओं तक क्यों नहीं पहुंचाया गया।
अक्षय लाकड़ा ने आरोप लगाया कि E20 नीति के कारण करोड़ों वाहन मालिक अपनी गाड़ियों के इंजन, बढ़ते मेंटेनेंस खर्च और अतिरिक्त आर्थिक बोझ को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना था कि सरकार आम लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज कर इस नीति को लागू कर रही है।
उन्होंने सरकार से E20 नीति पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा, “आम आदमी की गाड़ी कोई प्रयोगशाला नहीं है और सरकार को जल्द से जल्द यह प्रयोग बंद करना चाहिए।”
प्रदर्शन में मौजूद युवा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से E20 इथेनॉल ब्लेंडिंग नीति की समीक्षा करने तथा आम उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।