दिल्ली चुनावों के नतीजों को लेकर CM Yogi का तंज, कहा ‘झूठ की राजनीति पर लगा पूर्ण विराम!’

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, 8 फरवरी: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी विकासपरक नीतियों पर दिल्लीवासियों के विश्वास का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय की समर्पित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई! यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व, उनकी सर्वहितग्राही, लोक-कल्याणकारी और समग्र उत्थान को समर्पित विकासपरक नीतियों पर दिल्ली वासियों के विश्वास की मुहर है।”

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की जनता ने एक बार फिर सुशासन और विकास को प्राथमिकता दी है। भाजपा ने दिल्ली में जनता के हित में जो वादे किए हैं, उन्हें पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया जाएगा।

सीएम योगी ने भाजपा के सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सुशासन प्रेमी जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को समर्थन दिया है, वह पार्टी के लिए प्रेरणादायक है।

भाजपा की इस प्रचंड जीत के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। दिल्ली में भाजपा कार्यालयों और कार्यकर्ताओं के बीच जश्न मनाया जा रहा है।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।