दादरी में शिक्षा और शिक्षक कल्याण को मिली नई गति, MLA तेजपाल नागर ने सुना सीएम का वर्चुअल संबोधन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (10/07/2026): दादरी स्थित मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संबोधन में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा और शिक्षक कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। विधायक तेजपाल नागर ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के माध्यम से साझा की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों एवं उनके आश्रित परिवारों को कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। सरकार का उद्देश्य शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराना और उपचार संबंधी आर्थिक बोझ से राहत दिलाना है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के हित में भी एक महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी की खरीद के लिए 1,200 रुपये की सहायता राशि हस्तांतरित की गई। इसके अलावा प्रदेश के करीब 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, शिक्षकों के कल्याण को प्राथमिकता देने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ये पहलें सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।