शारदा हॉस्पिटल के प्रो. डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह को वर्ल्ड पल्मोनरी कांग्रेस 2026 में प्रतिष्ठित UAPM फेलोशिप सम्मान

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (09/07/2026): शारदा हॉस्पिटल के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह को पल्मोनरी मेडिसिन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित यूनाइटेड एकेडमी ऑफ पल्मोनरी मेडिसिन (UAPM) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित वर्ल्ड पल्मोनरी कांग्रेस 2026 के दौरान प्रदान किया गया।

यह सम्मान पल्मोनरी मेडिसिन के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे उनके उत्कृष्ट चिकित्सकीय कार्य, अकादमिक योगदान, शोध गतिविधियों और मरीजों की बेहतर देखभाल के प्रति समर्पण को देखते हुए दिया गया। UAPM फेलोशिप चिकित्सा शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्रदान की जाती है।

इस वर्ष देशभर से केवल पांच वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट को इस प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए चुना गया। चयनित चिकित्सकों में दिल्ली के VPCI के निदेशक डॉ. राजकुमार और केरल के डॉ. टोनी सहित अन्य प्रमुख विशेषज्ञ शामिल रहे। ऐसे प्रतिष्ठित चिकित्सकों के साथ प्रो. डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह का चयन शारदा हॉस्पिटल के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रो. डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि शारदा हॉस्पिटल की पूरी टीम, सहयोगियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें रेस्पिरेटरी मेडिसिन के क्षेत्र में बेहतर उपचार, शोध और चिकित्सा शिक्षा के लिए और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनका प्रयास हमेशा मरीजों को साक्ष्य-आधारित और विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ युवा डॉक्टरों को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने का रहेगा।

शारदा केयर और शारदा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषभ गुप्ता ने प्रो. डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनका सम्मानित होना न केवल शारदा हॉस्पिटल बल्कि पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी विशेषज्ञता और अनुभव भविष्य में भी चिकित्सा शिक्षा, शोध और मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा प्रदान करते रहेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।