आईटीआई से बदलेगी युवाओं की तकदीर, उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे रोजगार के अवसर

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (09/07/2026): उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में तकनीकी शिक्षा और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण को मजबूत बनाने पर लगातार जोर दे रही है। इसी दिशा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में तेजी से बढ़ते आईटीआई संस्थानों के कारण प्रदेश देश के प्रमुख कौशल विकास केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

प्रदेश में वर्तमान समय में 300 से अधिक राजकीय आईटीआई संचालित हैं, जबकि निजी क्षेत्र में 3,000 से ज्यादा संस्थान तकनीकी प्रशिक्षण दे रहे हैं। इन संस्थानों का संचालन राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVTUP) के अंतर्गत होता है और प्रशिक्षण राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) के निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाता है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा मिल सके।

आईटीआई में युवाओं के लिए 150 से अधिक तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेड उपलब्ध हैं। इनमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) सहित कई ऐसे पाठ्यक्रम शामिल हैं, जिनकी उद्योगों में लगातार मांग बनी रहती है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि वे रोजगार और स्वरोजगार दोनों के लिए तैयार हो सकें।

मौजूदा शैक्षणिक सत्र में प्रदेश के आईटीआई संस्थानों में करीब 98 ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। सरकारी आईटीआई में लगभग 1.29 लाख और निजी आईटीआई में करीब 2.77 लाख छात्रों ने दाखिला लिया है। इस तरह प्रदेश में लगभग चार लाख युवा तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जो राज्य की बढ़ती औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ रोजगार सृजन को भी नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सरकार का मानना है कि कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से आईटीआई नेटवर्क का लगातार विस्तार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध हो और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।