चित्रकूट में सीएम योगी की हाई-लेवल बैठक, विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त समीक्षा

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (09/07/2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को चित्रकूट जनपद का दौरा कर कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से पहुंचे। साथ ही, चल रही सभी विकास परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए चित्रकूट में 300 बेड वाले मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हित कर जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण मंदाकिनी नदी के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, गोवंश संरक्षण की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा किसानों और युवाओं को स्वरोजगार के लिए अधिक से अधिक बैंक ऋण उपलब्ध कराने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री योगी ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित परियोजनाओं की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी और अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट धाम मंडल में लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन और प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर विभिन्न विकास परियोजनाओं की कार्ययोजनाओं को मंजूरी दी गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सड़क, भवन और अन्य निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्र के लोगों को विकास कार्यों का शीघ्र लाभ मिल सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।