ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर गई जान

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (09/07/2026): जेवर क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। जेवर-खुर्जा मार्ग पर नीमका गांव के सामने तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन मजदूरों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि तीनों युवक कई फीट दूर जाकर सड़क किनारे गिर पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान बिहार के अररिया जिले के रहने वाले करन (22), विश्वजीत (24) और मिथुन (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक रोजी-रोटी की तलाश में ग्रेटर नोएडा आए थे और खेतों में धान की रोपाई का कार्य कर रहे थे। बुधवार रात काम समाप्त होने के बाद वे पैदल अपने ठिकाने की ओर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों मजदूर सड़क से उछलकर दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी परिजनों को दे दी। हादसे के बाद परिवारों में मातम का माहौल है।

पुलिस जांच में दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो वाहन की पहचान कर ली गई है। मृतकों के परिजनों की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।