New Delhi News (08 July 2026): दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक दाखिला प्रक्रिया 2026 के दौरान छात्रों और अभिभावकों की परेशानियों को कम करने के लिए कॉलेजों ने अनूठी पहल शुरू की है। ‘छात्र प्रहरी’ और ‘कैंपस दोस्त’ के रूप में छात्र स्वयंसेवकों की टीमें प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध करा रही हैं। इन स्वयंसेवकों के जरिए विद्यार्थियों को कोर्स चयन, सीट आवंटन, फीस, आवश्यक दस्तावेज, कॉलेजों की सुविधाओं और विभिन्न छात्र गतिविधियों से संबंधित सवालों के त्वरित जवाब दिए जा रहे हैं, जिससे नए छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ रहा है।
डीयू में कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत दाखिले की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में ऑनलाइन पंजीकरण से लेकर सीट आवंटन तक कई चरणों में छात्र और अभिभावक असमंजस की स्थिति का सामना करते हैं। इसी को देखते हुए कॉलेजों ने हेल्पलाइन नंबर, छात्र समन्वयकों के संपर्क और ऑनलाइन इंटरैक्टिव सत्रों की व्यवस्था की है। इन माध्यमों से छात्रों की शंकाओं का समाधान किया जा रहा है और उन्हें प्रवेश प्रक्रिया के हर चरण की सही एवं समयबद्ध जानकारी दी जा रही है।
कॉलेज प्रशासन और छात्र स्वयंसेवकों की ओर से कॉलेजों के आधिकारिक पोर्टल तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पाठ्यक्रमवार सीट मैट्रिक्स, फीस संरचना, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, पिछले वर्षों के कटऑफ और प्रवेश आंकड़ों सहित महत्वपूर्ण तिथियां साझा की जा रही हैं। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर, छात्र सोसायटी, हॉस्टल, पुस्तकालय और कैंपस सुविधाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि विद्यार्थी अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का बेहतर चयन कर सकें।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ‘छात्र प्रहरी’ और ‘कैंपस दोस्त’ जैसी पहल नए विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और भरोसेमंद बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। कॉलेजों का उद्देश्य केवल दाखिला दिलाना नहीं, बल्कि छात्रों को कैंपस जीवन से परिचित कराना और उनकी हर दुविधा का समाधान करना भी है। इससे नए छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अनावश्यक भ्रम से राहत मिलेगी और वे सही जानकारी के आधार पर अपने भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।