रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने 105 जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्कूल बैग और कॉपियां

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (07/07/2026): शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों की मदद के उद्देश्य से रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने एक सराहनीय पहल करते हुए 105 निर्धन बच्चों को स्कूल बैग, कॉपियां और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।

क्लब सदस्य हर्ष गुप्ता ने बताया कि यह वितरण कार्यक्रम ऐचर स्थित अपना स्कूल और सीज़ार पार्क स्थित त्रिशक्ति जन कल्याण स्कूल में आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग, कॉपियां, चिप्स, फ्रूटी सहित अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा हमेशा समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मोहित बंसल के साथ मुकुल गोयल, मनु जिंदल, सुमित माहेश्वरी, शुभम सिंघल, राकेश शर्मा, शुभम गोयल, हर्ष गुप्ता, नवीन शर्मा, अशोक सेमवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।