दिल्ली के जहांगीरपुरी में तेज रफ्तार मर्सिडीज की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (07 July 2026): बाहरी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रविवार शाम तेज रफ्तार मर्सिडीज कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगोलपुरी निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक दीपक कुमार काम खत्म कर स्कूटी से कश्मीरी गेट की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह आउटर रिंग रोड पर फुटओवर ब्रिज के नीचे पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही मर्सिडीज कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन वहां मौजूद एक कैब चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी और कार का पीछा भी किया। कैब चालक ने वाहन का नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया, जिसके आधार पर पुलिस ने कुछ ही देर में कार और चालक की पहचान कर ली।

पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक अंश प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और मर्सिडीज कार को जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कार मालिक का बेटा है और उसका पिता एक व्यवसायी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

फिलहाल पुलिस ने लापरवाही से मौत की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसे के समय आरोपी चालक शराब के नशे में तो नहीं था। पुलिस की क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।