Delhi Election Results: जंगपुरा से मनीष सिसोदिया को बीजेपी के तरविंदर सिंह ने छोड़ा पीछे

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (8 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव में जंगपुरा से भारतीय जनता पार्टी के तारविंदर सिंह मारवाह 26,379 वोटों के साथ लीडिंग पर हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया 26,139 वोटों के साथ ट्रेलिंग में हैं, और उनका वोट अंतर केवल 240 है। यह दस में से सात राउंड के पूरे हो जाने के बाद के परिणाम है।

कांग्रेस के फरहद सूरी काफी पीछे चल रहे हैं, उनके खाते में सिर्फ 6,099 वोट हैं, जो पिछले आंकड़ों से 20,280 वोट कम हैं।

राजनीतिक गलियारों में अभी स्थिति बेहद नाजुक है, और परिणामों को लेकर सबकी नजरें टिकी हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।