भारत विकास परिषद नोएडा ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (05/07/2026): भारत विकास परिषद, नोएडा शाखा द्वारा आज श्री जी गौ सदन, नोएडा एवं कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-11 के पार्क में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. विजेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण और पौधों के संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि यह अभियान मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण जन-जागरूकता प्रयास है। इस अवसर पर परिषद के महासचिव अखिलेश भदौरिया, पर्यावरण संयोजक प्रदीप अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र मित्तल, सह सचिव सुमित अग्रवाल, शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, महेश बाबू गुप्ता, केशव गंगल, डी. के. मित्तल, नरेश गर्ग, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, टी. एन. चौरसिया, मुकेश गुप्ता, अतुल वर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सेठ, राजीव अजमानी, आलोक सिंह, राजीव अग्रवाल, राकेश गुप्ता, सुधीर गोयल, नितिन बंसल, पवन अग्रवाल, देवेन्द्र कंसल, इंद्रकुमार, एस. एस. सिंघल, विनय शर्मा, अजय अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अनुज मंगल, रामरतन शर्मा, अजय जैन, अरविंद कुमार, सचिन अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की। साथ ही सुमन गुप्ता, मधु मेहता, विमला अग्रवाल सहित मातृशक्ति, युवाओं और बच्चों ने भी पौधारोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में छायादार, फलदार और पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। परिषद ने श्री जी गौ सदन प्रबंधन, अध्यक्ष विकास अग्रवाल, महासचिव सुशील शर्मा, नोएडा प्राधिकरण, सहयोगी संस्थाओं, सदस्यों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। परिषद ने नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पौधों के संरक्षण की अपील की।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।