DDA फ्लैट निवासियों को बड़ी राहत, छोटे निर्माण कार्य अब बिना मंजूरी के संभव
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (04 July 2026): दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) के फ्लैट्स में रहने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। डीडीए ने फ्लैट्स में अतिरिक्त निर्माण और बदलाव से जुड़ी संशोधित नीति लागू कर दी है। इसके तहत अब निवासियों को घर के छोटे-मोटे कामों के लिए पहले की तरह अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। इस फैसले से दिल्ली के हजारों फ्लैट धारकों को लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक परेशानियों से निजात मिलेगी।
नई नीति के अनुसार बालकनी और बरामदे में ग्रिल या ग्लेजिंग लगाना, आंगन की दीवार को जाली या ग्रिल से अधिकतम 7 फीट तक बढ़ाना, सनशेड लगाना और बालकनी की रेलिंग ऊंची करना अब बिना किसी अनुमति के किया जा सकेगा। इसके साथ ही फर्श बदलना, वॉटरप्रूफिंग कराना, रैंप बनवाना, पानी की PVC टंकी लगाना और AC या एग्जॉस्ट फैन के लिए छोटी ओपनिंग करना भी अनुमति-मुक्त कर दिया गया है।
डीडीए ने समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ईवी चार्जिंग पॉइंट लगाने की भी छूट दी है। इसके अलावा दरवाजे की जगह बदलना, बशर्ते कॉमन रास्ता बाधित न हो, अब आसान हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, इन बदलावों से फ्लैट निवासियों को अपने घर को सुविधाजनक बनाने में सहूलियत मिलेगी और अनावश्यक कागजी प्रक्रिया से बचा जा सकेगा।
हालांकि, बड़े और स्ट्रक्चरल बदलावों के लिए अब भी अनुमति लेना अनिवार्य रहेगा। छत पर हल्की स्लोप रूफ बनाना, किचन या बाथरूम की जगह बदलना, सोलर पैनल लगाना, कॉमन सीढ़ियों को टेरेस तक बढ़ाना या पूरे फ्लैट को तोड़कर दोबारा बनाना जैसे मामलों में डीडीए या एमसीडी से मंजूरी लेनी होगी। ऐसे कार्यों में इमारत की संरचनात्मक सुरक्षा और सार्वजनिक सुविधाओं पर प्रभाव को विशेष रूप से देखा जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।