अनस खान ने ओखला विधानसभा चुनाव पर दिया बयान, ओवैसी की मौजूदगी को बताया अप्रभावी

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (8 फरवरी 2025): ओखला विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अमानतुल्लाह खान के बेटे अनस खान ने टेन न्यूज से बातचीत के दौरान अपने बयान में कहा कि चुनावी प्रक्रिया अभी जारी है और वोटों की गिनती चल रही है। उन्होंने कहा, “इंशाल्लाह, अमानतुल्लाह खान ही इस बार भी चुनाव जीतेंगे।”

अमानतुल्लाह खान पिछले 10 वर्षों से ओखला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं, और उनके बेटे का मानना है कि इस बार भी वही विधायक चुने जाएंगे। अनस खान ने यह भी कहा कि उनके पिता ने ओखला क्षेत्र में जो काम किए हैं, वह उनके जीतने का कारण बनेंगे।

ओवैसी के चुनाव प्रचार में शामिल होने पर सवाल पूछे जाने पर अनस खान ने कहा, “हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। वह सब बाहरी लोग थे, जो हैदराबाद से ओखला आए थे।” उनका कहना था कि ओवैसी का प्रभाव ओखला क्षेत्र पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि स्थानीय लोग ही उनके पिता की स्थिति और कामों को समझते हैं।

चुनाव के परिणामों की प्रतीक्षा करते हुए अनस खान ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके पिता इस बार भी ओखला विधानसभा सीट पर जीत हासिल करेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।