जनशिकायत निस्तारण में गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मारी बाजी, यूपी में बनी नंबर-1
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (03/07/2026): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने आईजीआरएस (जनसुनवाई) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यालय द्वारा जारी जून 2026 की मूल्यांकन रिपोर्ट में कमिश्नरेट को यह उपलब्धि मिली है। इसके साथ ही कमिश्नरेट के सभी 27 थानों ने भी अपने-अपने स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त की है।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाती है। प्रत्येक माह के प्रत्येक शुक्रवार को आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की जाती है, जिससे शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित हो सके।
कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने शिकायतकर्ताओं से संपर्क स्थापित करने और फीडबैक प्राप्त करने के मामले में भी प्रदेश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं से मौके पर संपर्क कर जांच करने और कार्रवाई की जानकारी देने के कारण फीडबैक प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। इस श्रेणी में कमिश्नरेट का प्रदर्शन शत-प्रतिशत रहा।
आईजीआरएस पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार का ऑनलाइन जनशिकायत निस्तारण मंच है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कर उनका समयबद्ध और पारदर्शी समाधान प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने कहा है कि भविष्य में भी आमजन की शिकायतों के निष्पक्ष, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।