ड्रीम स्पोर्ट्स ने बंद किया ड्रीम मनी, निवेश और लोन सेवाओं पर लगा ब्रेक

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (03/07/2026): स्पोर्ट्स टेक कंपनी ड्रीम स्पोर्ट्स ने अपने वित्तीय सेवा मंच ड्रीम मनी (Dream Money) का संचालन बंद करने का फैसला लिया है। मई 2025 में शुरू किया गया यह प्लेटफॉर्म अब करीब 14 महीने बाद पूरी तरह बंद किया जा रहा है। कंपनी ने 30 जून 2026 को जारी सूचना में बताया कि ड्रीम मनी के जरिए दी जा रही सभी वित्तीय सेवाएं तत्काल प्रभाव से बंद की जा रही हैं।

कंपनी के अनुसार, डिजिटल गोल्ड, म्यूचुअल फंड वितरण, फिक्स्ड डिपॉजिट और लोन जैसी सेवाएं अब उपलब्ध नहीं होंगी। साथ ही, नए ग्राहकों का पंजीकरण, नए निवेश और नए लोन आवेदन भी बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म पर चल रही सभी नियमित एसआईपी (SIP) को 7 जुलाई 2026 से स्वतः रद्द कर दिया जाएगा।

ड्रीम मनी ने अपने मौजूदा ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि उनके निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। कंपनी के मुताबिक, ग्राहकों की राशि संबंधित वित्तीय साझेदार संस्थाओं के पास सुरक्षित रहेगी और इस फैसले का उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ग्राहक 30 जुलाई 2026 तक ऐप के माध्यम से अपने निवेश, स्टेटमेंट और खाते से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे।

जिन ग्राहकों के पास डिजिटल गोल्ड है, उन्हें 15 जुलाई 2026 तक उसे रिडीम या बेचने का विकल्प दिया गया है। इसके बाद ड्रीम मनी प्लेटफॉर्म पूरी तरह से बंद हो जाएगा। कंपनी के इस फैसले को उसकी नई कारोबारी रणनीति और मुख्य व्यवसाय पर फोकस करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।