बाबा बर्फानी के भक्तों को PM मोदी का संदेश: 5 संकल्पों के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा 2026

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (03 जुलाई 2026): अमरनाथ यात्रा 2026 के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देशभर के श्रद्धालुओं के नाम एक भावनात्मक पत्र जारी करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सुरक्षित, मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की। 3 जुलाई से शुरू हुई इस पवित्र यात्रा के अवसर पर प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं से पांच महत्वपूर्ण संकल्पों को अपनाने का आह्वान किया।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की पवित्र अमरनाथ यात्रा भारत की विविधता में एकता (Unity in Diversity) का अद्भुत उदाहरण है, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालु एक साथ आस्था और सेवा की भावना को साकार करते हैं। उन्होंने यात्रा के सफल संचालन में भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस, आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्यकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सफाई कर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया।

प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, प्रशासन के दिशा-निर्देशों और सुरक्षा नियमों का पालन करने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने तथा राष्ट्र प्रथम (Nation First) की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी की यह पावन यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता, सेवा परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का विराट उत्सव है। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष की यात्रा श्रद्धालुओं के जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और नई आध्यात्मिक शक्ति का संचार करेगी।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश के अंत में कहा कि बाबा अमरनाथ की असीम कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे और देश विकसित भारत के संकल्प को सामूहिक प्रयासों से साकार करे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।