जिला कारागार पहुंचीं सचिव शिवानी रावत, बंदियों की समस्याओं और सुविधाओं का लिया जायजा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (03/07/2026): उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्ध नगर के निर्देशों के तहत सचिव शिवानी रावत ने गुरुवार को जिला कारागार, गौतमबुद्ध नगर का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उप जेलर सुरजीत सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में जिला कारागार में कुल 2,388 बंदी निरुद्ध हैं। सचिव शिवानी रावत ने किशोर बैरकों का निरीक्षण कर वहां निरुद्ध किशोरों से उनके मुकदमों की प्रगति, विधिक सहायता और अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
इसके अलावा उन्होंने कारागार में संचालित लीगल एड सेल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बंदी पैरालीगल वॉलंटियर (PLV) द्वारा किए जा रहे कार्यों और अभिलेखों की समीक्षा की गई। सचिव ने विधिक सहायता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि जरूरतमंद बंदियों को समय पर कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।