MCD में BJP की ताकत बढ़ने वाली! इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 15 पार्षद जल्द थाम सकते हैं कमल

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (02 जुलाई 2026): दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (Indraprastha Vikas Party-IVP) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि IVP के सभी 15 पार्षद जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं, जिससे निगम में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो जाएगी।

सूत्रों का कहना है कि यह राजनीतिक घटनाक्रम आगामी जोन चुनावों (Zone Elections) से पहले पूरा हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो दिल्ली नगर निगम में सत्ता संतुलन पर इसका सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है।

गौरतलब है कि करीब एक वर्ष पहले आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग हुए पार्षदों ने मिलकर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन किया था। उस समय पार्टी ने निगम में स्वतंत्र पहचान बनाने और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का दावा किया था। अब उसी दल के भाजपा में विलय की चर्चाओं ने दिल्ली की सियासत को गर्मा दिया है।

हालांकि, इस संभावित विलय को लेकर भाजपा और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी निगम समीकरणों को प्रभावित करने वाला बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।