राम मंदिर विवाद फिर सुर्खियों में: जमीन सौदों से लेकर CCTV फुटेज तक उठाए गंभीर प्रश्न
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (02 जुलाई 2026): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर से जुड़े कथित जमीन सौदों और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले को दबाने और आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई।
केजरीवाल ने दावा किया कि 3 करोड़ रुपये की जमीन 24 करोड़ रुपये में और 14 करोड़ रुपये की जमीन 95 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के मामलों की अब तक निष्पक्ष जांच नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण से जुड़े कुछ लोगों ने कमीशन मांगने के आरोप लगाए थे, लेकिन उन शिकायतों पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आठ महीने की सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) गायब होने के बावजूद जिम्मेदारी तय क्यों नहीं की गई। केजरीवाल ने कहा कि यदि सरकार को इन घटनाओं की जानकारी नहीं थी, तो यह गंभीर विषय है, और यदि जानकारी थी, तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
आप नेता ने आरोप लगाया कि जब मामला ज्यादा चर्चा में आया, तब लोगों की नाराजगी शांत करने के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया गया। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने किसी आरोपी की कस्टडी (Custody) की मांग नहीं की और जमीन सौदों की जांच को भी गंभीरता से नहीं लिया गया।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जमीन घोटाले की जांच की मांग किए जाने के बावजूद संबंधित एजेंसियों ने उस दिशा में कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिन लोगों ने अपने पदों से इस्तीफा दिया था, वे आज भी मंदिर प्रबंधन से जुड़े हुए हैं।
हालांकि, केजरीवाल द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर केंद्र सरकार और संबंधित पक्षों की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।