15 जुलाई तक सभी योजनाओं को मंजूरी, 15 अगस्त तक होगा शिलान्यास: सीएम योगी

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (02/07/2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सहारनपुर मंडल में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की निर्माणाधीन परियोजनाओं और वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी परियोजनाओं को गति देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्रवार प्राप्त विकास प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सांसद और विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में प्राथमिकता वाले विकास कार्यों का चयन करें, ताकि जनता को समय पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की सभी कार्ययोजनाओं को 15 जुलाई 2026 तक स्वीकृति प्रदान कर संबंधित धनराशि जारी कर दी जाए। साथ ही सभी स्वीकृत परियोजनाओं का 15 अगस्त 2026 तक शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परियोजनाओं की नियमित और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि प्रदेश के आधारभूत ढांचे को और अधिक मजबूत बनाया जा सके तथा जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।