दनकौर रेलवे फाटक 7 जुलाई तक बंद, सफर से पहले जान लें नया ट्रैफिक रूट

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (02/07/2026):दन कौर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित रेलवे फाटक संख्या 138/सी पर ओवरहालिंग और मरम्मत कार्य के चलते इसे 7 जुलाई तक आवागमन के लिए बंद रखा जाएगा। रेलवे प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।

उत्तर मध्य रेलवे, दादरी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि दनकौर रेलवे स्टेशन से लगभग तीन किलोमीटर पूर्व दिशा में ग्राम अस्तौली के समीप स्थित रेलवे फाटक संख्या 138/सी पर ओवरहालिंग एवं आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है।

इस कार्य के चलते रेलवे फाटक संख्या 138/सी को 1 जुलाई 2026 प्रातः 8:00 बजे से 7 जुलाई 2026 सायं 6:00 बजे तक आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इस अवधि में किसी भी असुविधा से बचने के लिए दनकौर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित फाटक संख्या 139/सी फ्लाईओवर का वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करें।

प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फाटक को पुनः यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।