ग्रेटर नौएडा में पुष्पोत्सव-2025 का भव्य आयोजन

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (07 फरवरी 2025):
ग्रेटर नौएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Plot No. 01, सेक्टर नॉलेज पार्क 4, ग्रेटर नौएडा सिटी-201301, गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश) ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पुष्पोत्सव-2025 (Flower Show-2025) की घोषणा की। इस वर्ष पुष्पोत्सव की थीम “फ्लॉवर ‘गेंदा'” रखा गया है।

पुष्पोत्सव-2025 का आयोजन दिनाँक 28 फरवरी 2025 से 02 मार्च 2025 तक सम्राट मिहिर भोज पार्क (सिटी पार्क) में किया जाएगा। यह आयोजन तीन दिनों के लिए शुक्रवार से रविवार तक आयोजित रहेगा, जहाँ शाम 9:00 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। सम्राट मिहिर भोज पार्क में लगभग 05 एकड़ क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों और किस्मों के मौसमी फूलों की प्रदर्शनी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य आकर्षण:

फूलों की प्रदर्शनी: प्रतिभागी अपने गमलों के सर्कल में फूलों की सजावट का अद्भुत प्रदर्शन करेंगे।

लेज़र लाइट शो: रात्रि में आयोजित शानदार लेज़र लाइट शो से दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा।

फूलों से बनी आकृतियाँ: Flowers Sculpture के रूप में विभिन्न आकृतियाँ प्रस्तुत की जाएँगी।

थीम गार्डन पवेलियन: विभिन्न सजावटी और औषधीय पौधों से सजे थीम गार्डन का पवेलियन दर्शकों को आकर्षित करेगा।

कैक्टस बोन्जाई पवेलियन: विशिष्ट कैक्टस प्रजातियों का विशेष पवेलियन भी बनाया जाएगा।

प्रतियोगिताएँ: इस वर्ष 29 विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी अपेक्षित है।

चित्रकला एवं ड्राइंग प्रतियोगिता: दिनाँक 02 मार्च 2025 को शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 500-800 छात्र-छात्राएँ भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता: स्थानीय निवासियों के बीच पारंपरिक कला की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

प्राधिकरण ने ग्रेटर नौएडा के समस्त निवासियों, उद्योगपतियों/बिल्डर्स, शैक्षणिक एवं औद्योगिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, एन.जी.ओ. एवं नर्सरी संचालकों से आग्रह किया है कि वे पुष्पोत्सव-2025 में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर अपने शहर को फूलों के शहर के रूप में विकसित करने में योगदान दें।

पूरे आयोजन का विस्तृत विवरण ग्रेटर नौएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर उपलब्ध है।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।