यमुना प्राधिकरण ने 8 बड़े निवेशकों को दी हरी झंडी, 18 हजार से अधिक रोजगार के अवसर
टेन न्यूज नेटवर्क
Yamuna Authority News (30/06/2026):
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने मंगलवार को 8 औद्योगिक निवेशकों को लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) सौंपे। इन परियोजनाओं के जरिए ₹3,181.20 करोड़ के निवेश और लगभग 18,126 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग, कॉस्मेटिक्स और पीसीबी निर्माण समेत कई क्षेत्रों में स्थापित होने वाली ये इकाइयाँ यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देंगी।
यमुना प्राधिकरण (YEIDA) से मिली जानकारी अनुसार प्राधिकरण के सभा कक्ष में आज आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राकेश कुमार सिंह ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश करने वाले 8 निवेशकों को औद्योगिक भूमि आवंटन के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (Letter of Intent – LoI) प्रदान किए।
इस अवसर पर प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं निवेश प्रकोष्ठ (Investment Cell) के नोडल अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया सहित संबंधित अधिकारी एवं निवेशक उपस्थित रहे।
इन आठ परियोजनाओं के माध्यम से लगभग ₹3,181.20 करोड़ के निवेश तथा करीब 18,126 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है। ये परियोजनाएँ ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्वास्थ्य उपकरण, खाद्य प्रसंस्करण, कॉस्मेटिक्स, पीसीबी (PCB) निर्माण एवं स्टील फर्नीचर जैसे विविध क्षेत्रों में स्थापित होंगी, जिससे यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

स्वीकृत निवेश प्रस्तावों का संक्षिप्त विवरण
1. Samvardhana Motherson International Limited
भूमि: 50 एकड़ (सेक्टर-8D)
निवेश: ₹1,156 करोड़
क्षेत्र: ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स निर्माण
रोजगार: लगभग 8,000
2. Balar Marketing Pvt. Ltd.
भूमि: 8 एकड़
निवेश: ₹300 करोड़
क्षेत्र: इंटीग्रेटेड स्मार्ट इलेक्ट्रिकल मैन्युफैक्चरिंग, अनुसंधान एवं निर्यातोन्मुख इकाई
रोजगार: लगभग 1,500
3. Triveni Almirah Pvt. Ltd.
भूमि: 10 एकड़
निवेश: ₹375 करोड़
क्षेत्र: स्टील अलमारी एवं स्टील फर्नीचर निर्माण
रोजगार: लगभग 458
4. Anondita Healthcare
भूमि: 8 एकड़
निवेश: ₹500 करोड़
क्षेत्र: मेडिकल एवं हेल्थकेयर ग्लव्स निर्माण
रोजगार: लगभग 750
5. Crispy City Foods Pvt. Ltd.
भूमि: 4 एकड़
निवेश: ₹122 करोड़
क्षेत्र: फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग
रोजगार: लगभग 4,000
6. A G Organica Pvt. Ltd.
भूमि: 3 एकड़
निवेश: ₹259.90 करोड़
क्षेत्र: परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स एवं पर्सनल केयर उत्पाद निर्माण
रोजगार: लगभग 1,118
7. Innovex Products LLP
भूमि: 3 एकड़
निवेश: ₹140 करोड़
क्षेत्र: फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग
रोजगार: लगभग 2,000
8. Apaar Infratech Private Limited
भूमि: 2.5 एकड़
निवेश: ₹29.30 करोड़
क्षेत्र: प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) एवं इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स निर्माण
रोजगार: लगभग 300
मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यमुना प्राधिकरण प्रदेश में निवेशकों के लिए पारदर्शी, त्वरित एवं उद्योग-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा तथा उत्तर प्रदेश को विनिर्माण एवं निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।