अनमोल इंडस्ट्रीज में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (29/06/2026): ग्रेटर नोएडा के उद्योग विहार स्थित अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कर्मचारियों ने सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कंपनी के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन और सभा आयोजित की। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम शुरू किया और मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
सीटू जिला अध्यक्ष एवं अनमोल इंडस्ट्रीज इम्प्लाईज यूनियन के अध्यक्ष मुकेश कुमार राघव के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि 31 दिसंबर 2025 को प्रबंधन को सौंपे गए मांग पत्र पर अब तक कोई सम्मानजनक समझौता नहीं हुआ है। साथ ही अप्रैल 2026 से लागू महंगाई भत्ते का लाभ भी कर्मचारियों को नहीं दिया गया है।
यूनियन के महामंत्री एवं सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रबंधन मांगों से ध्यान हटाने के लिए श्रमिकों से उनकी श्रेणी से अलग कार्य करा रहा है, जिससे उत्पादन क्षमता और सुरक्षा मानकों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह श्रमिकों और प्रबंधन के बीच का श्रम विवाद है, जिसका समाधान कराने की जिम्मेदारी श्रम विभाग की है।
प्रदर्शन के दौरान यूनियन ने पुलिस पर भी दबाव बनाने का आरोप लगाया। यूनियन के अनुसार, दादरी पुलिस ने बीती रात यूनियन अध्यक्ष मुकेश कुमार राघव के घर जाकर दबिश दी, जिसकी संगठन ने निंदा की है। यूनियन का कहना है कि यदि शांतिपूर्ण माहौल में किसी प्रकार की श्रम अशांति पैदा होती है, तो इसकी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी। प्रदर्शन के दौरान कंपनी गेट पर एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात रहा। फिलहाल कंपनी प्रबंधन की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।