सेक्टर बीटा-1 में आरडब्ल्यूए की जनसुनवाई, मेंबरशिप कार्ड भी हुए वितरित

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (29/06/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी की ओर से जनसुनवाई एवं मेंबरशिप कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर स्थित बारातघर में नवनिर्मित आरडब्ल्यूए कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेक्टरवासियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान निवासी डॉ. पंड्या ने ई-60 लाइन के पीछे स्थित नर्सरी से जीव-जंतुओं के घरों में आने की समस्या उठाई। वहीं भीम सिंह भाटी ने सी-ब्लॉक सर्विस रोड की जर्जर सड़क की ओर ध्यान आकर्षित कराया। ओम प्रकाश शर्मा ने सीवर ओवरफ्लो और नियमित सफाई की समस्या को प्रमुखता से उठाया।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा, महासचिव हरेंद्र भाटी और कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी ने सेक्टरवासियों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई कराई जाएगी। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए की ओर से सेक्टरवासियों को मेंबरशिप कार्ड भी वितरित किए गए। कार्ड प्राप्त कर निवासियों ने खुशी जताई और आरडब्ल्यूए की इस पहल की सराहना की।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।