नई दिल्ली (07 फरवरी 2025): दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर आज अचानक एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के अधिकारी पहुंचे, जिससे राजनीतिक हलचल मच गई। AAP प्रवक्ता एवं वकील संजीव नसियार ने मीडिया को बताया कि ACB के अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना और आधिकारिक स्टाम्प के पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की पूछताछ और बहस के बाद अधिकारियों ने नोटिस सौंपा।
एडवोकेट नसियार के अनुसार, जब अधिकारियों से कानूनी तौर पर पूछताछ करने का आग्रह किया गया और पूरी सहयोग की बात कही गई, तब जाकर उन्हें नोटिस दिया गया। इस नोटिस में शिकायतकर्ता की कोई जानकारी नहीं दी गई है, बल्कि सिर्फ अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए एक ट्वीट का उल्लेख किया गया है।
वकील ने इस कार्रवाई को कानून की प्रक्रिया का उल्लंघन बताते हुए इसे दुर्भावनापूर्ण करार दिया है। इस घटना से राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है और इसे केजरीवाल के खिलाफ एक साजिश के रूप में देखा जा रहा है। मामले की सच्चाई क्या है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन फिलहाल इस मुद्दे पर राजनीति गर्माती नजर आ रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।