नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 1 जुलाई से 12 नए शहरों के लिए उड़ानें, अब 16 शहरों से होगा सीधा हवाई संपर्क

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (27/06/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से हवाई कनेक्टिविटी का दायरा 1 जुलाई 2026 से और बढ़ने जा रहा है। इंडिगो एयरलाइंस 12 नए शहरों के लिए नियमित घरेलू उड़ानें शुरू करेगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट से सीधे जुड़ने वाले शहरों की संख्या बढ़कर 16 हो जाएगी। नई उड़ानों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

वर्तमान में इंडिगो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अमृतसर, बेंगलुरु, हैदराबाद और जम्मू के लिए उड़ानों का संचालन कर रही है। 1 जुलाई से मुंबई, श्रीनगर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, बरेली, किशनगढ़, लखनऊ, जयपुर, पंतनगर और चंडीगढ़ के लिए भी सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी।

एयरलाइन ने विभिन्न रूटों के लिए शुरुआती किराए भी जारी किए हैं। देहरादून के लिए किराया ₹3,045, बरेली ₹3,239, अमृतसर ₹3,390, लखनऊ ₹3,826, जयपुर ₹3,955, जोधपुर ₹4,141, भोपाल ₹4,267, किशनगढ़ ₹4,351, पंतनगर ₹4,673, मुंबई ₹5,207, धर्मशाला ₹5,238, चंडीगढ़ ₹6,033, हैदराबाद ₹6,444, जम्मू ₹7,713, बेंगलुरु ₹9,327 और श्रीनगर ₹13,113 से शुरू होगा। हालांकि, किराए समय और सीटों की उपलब्धता के अनुसार बदल सकते हैं।

नई उड़ानों के लिए विभिन्न शहरों की समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है। जयपुर, चंडीगढ़, देहरादून, धर्मशाला, जोधपुर और किशनगढ़ समेत कई गंतव्यों के लिए नियमित उड़ानें संचालित होंगी।

नई सेवाएं शुरू होने से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट तक पहुंचने में लगने वाले समय और भारी ट्रैफिक से राहत मिलेगी। आसान पहुंच और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण जेवर एयरपोर्ट यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प बनकर उभरेगा।

1 जुलाई से नई उड़ानें शुरू होने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुल 16 शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध होगी, जिससे उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और बेहतर हवाई यात्रा का लाभ मिलेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।