GIMS में हालात सामान्य: छुट्टी के दिन भी चली पूरी OPD, कर्मचारियों से लौटने की अपील

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26/06/2026): हाल के दिनों में आउटसोर्स कर्मचारियों के आंदोलन और विवाद के बाद शुक्रवार को राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) में स्थिति पूरी तरह सामान्य नजर आई। मुहर्रम के सार्वजनिक अवकाश के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी ओपीडी सेवाएं संचालित कीं। इमरजेंसी और आईसीयू सेवाएं पहले की तरह निर्बाध रूप से जारी रहीं।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार को शाम तक 361 मरीजों ने ओपीडी में उपचार प्राप्त किया, जबकि 26 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल परिसर में किसी भी प्रकार का धरना-प्रदर्शन या कार्य में बाधा नहीं रही और सभी चिकित्सकीय सेवाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहीं।

GIMS के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि, मरीजों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुहर्रम की छुट्टी के दिन भी अस्पताल की सभी आवश्यक सेवाओं के साथ-साथ पूरी ओपीडी खोली गई। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

ब्रिगेडियर डॉ. गुप्ता ने कहा कि अस्पताल परिसर में अब किसी भी प्रकार का धरना या प्रदर्शन नहीं चल रहा है और प्रशासन का प्रयास है कि अस्पताल जल्द ही पूरी तरह पूर्ववत व्यवस्था के साथ संचालित होने लगे।

उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा प्रिंट और डिजिटल मीडिया का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से अस्पताल में सामान्य स्थिति बहाल करने में महत्वपूर्ण मदद मिली है। इस दौरान उन्होंने आंदोलनरत आउटसोर्स कर्मचारियों से भी भावनात्मक अपील की। उन्होंने कहा कि GIMS परिवार का प्रत्येक कर्मचारी संस्थान का अभिन्न हिस्सा है। उनकी सभी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सरकार तक पहुंचाया जाएगा और संस्थान स्तर पर कर्मचारियों के हित में जो भी संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के कौशल विकास, प्रशिक्षण (स्किल डेवलपमेंट) और अन्य सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि उन्हें एक सशक्त और दक्ष हेल्थकेयर वर्कर के रूप में विकसित किया जा सके।

ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने सभी कर्मचारियों से जल्द से जल्द अपनी ड्यूटी जॉइन करने की अपील करते हुए कहा कि सभी को मिलकर जिले और प्रदेश के जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही GIMS की सभी गतिविधियां पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।