ग्रेटर नोएडा में जमीन कब्जाने का विरोध पड़ा भारी, घर में घुसकर परिवार पर हमला
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (26/06/2026): रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव में कृषि भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर विवाद हिंसक रूप ले बैठा। जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने वाले परिवार पर घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में एक महिला, उसकी दो बेटियां और पति घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता जरीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव स्थित खाता संख्या 491, 492, 493 और 494 की कृषि भूमि पर वर्षों से उसका कब्जा है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से खेत की मेड तोड़ दी और जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया।
शिकायत के अनुसार, जरीना के पति फजर मोहम्मद ने जब इस मामले में एक आरोपी से फोन पर आपत्ति दर्ज कराई, तो उसे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इसके कुछ समय बाद आरोपी अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए।
आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसते ही लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में जरीना, उनकी दोनों बेटियां और पति फजर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही रबूपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भूमि विवाद और मारपीट से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।